शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमओआईएल (MOIL) को मिली निदेशक मंडल की मंजूरी

एमओआईएल (MOIL) के निदेशक मंडल ने मंगलवार को हुई बैठक में शेयरों की वापस खरीद की मंजूरी दे दी है।

एमओआईएल 10 रुपये प्रति वाले अधिक से अधिक 3,48,12,196 इक्विटी शेयरों को प्रति 248 रुपये में कुल 8,63,34,24,739 रुपये में खरीदेगी, जो कि कंपनी की कुल पूर्ण चुकता शेयर पूँजी की 25% से अधिक नहीं है। कंपनी ने आईडीबीआई कैपिटल मार्किट सर्विस को इस सौदे में अपना प्रबंधक नियुक्त किया है।
बीएसई में एमओआईएल का शेयर मंगलवार को 243.10 रुपये के स्तर पर बंद होकर आज बुधवार को मामूली बढ़त के साथ 244.00 रुपये पर खुला। हालांकि बढ़त के साथ खुलने के बावजूद अभी तक के कारोबार में कंपनी का शेयर अधिकतर समय लाल रेखा से नीचे ही रहा है। करीब सवा 1 बजे कंपनी का शेयर 3.40 रुपये या 1.40% की गिरावट के साथ 239.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख