शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (Bharat petroleum Corporation) को मिली भारतीय रिजर्व बैंक की मंजूरी

खबरों के अनुसार भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (Bharat petroleum Corporation) भारतीय रिजर्व बैंक की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यह मंजूरी विदेशी संस्थागत निवेशकों/ विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की निवेश सीमा बढ़ा कर 49% तक करने के लिए मिली है। भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि विदेशी संस्थागत निवेशक/ विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक अब भारत पेट्रोलियम में कंपनी की पूर्ण चुकता पूँजी का 49% तक निवेश कर सकते हैं। यह सीमा अभी तक 24% थी।
बीएसई में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन का शेयर बुधवार के 980.05 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 990.50 रुपये पर खुला और 999.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 11 बजे कंपनी का शेयर 13.75 रुपये या 1.40% की बढ़त के साथ 993.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख