शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ल्युपिन (Lupin) ने किये इक्विटी शेयर आवंटित

ल्युपिन (Lupin) ने बीएसई को इक्विटी शेयर आवंटित करने की जानकारी दी है।

कंपनी ने स्टॉक विकल्प के तहत कर्मचारियों को 2 रुपये प्रति 84,663 पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं। इसके साथ ही कंपनी की चुकता पूँजी बढ़ कर 90,16,78,816 रुपये हो गयी है।
बीएसई में ल्युपिन का शेयर शुक्रवार के 1,437.10 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली गिरावट के साथ 1,437.00 रुपये पर खुला। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 16.40 रुपये या 1.14% की बढ़त के साथ 1,453.50 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसका उच्च स्तर 2,127.00 रुपये और निचला स्तर 1,294.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख