शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मेटालिक्स (Tata Metaliks) ने किये तिमाही नतीजे घोषित, शेयर मजबूत

टाटा मेटालिक्स (Tata Metaliks) ने आज अपने तिमाही और सालाना नतीजे घोषित किये हैं।

कंपनी के वार्षक लाभ में 39.50% की गिरावट हुई है, जबकि तिमाही लाभ 145.14% की बढ़त हुई है। कंपनी को वित्त वर्ष 2014-15 और इसकी आखरी तिमाही में हुए क्रमश: 83.66 करोड़ रुपये और 10.51 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले वित्त वर्ष 2015-16 और इसकी आखरी तिमाही में क्रमश: 50.61 करोड़ रुपये और 25.74 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। कंपनी की आमदनी में सालाना और तिमाही आधारों पर गिरावट हुई है। कंपनी की वार्षिक आमदनी 1,098.58 करोड़ रुपये से 15.45% की गिरावट के साथ 928.75 करोड़ रुपये और तिमाही आमदनी 285.78 करोड़ रुपये से 20.94% घट कर 225.93 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में टाटा मेटालिक्स का शेयर सोमवार को 365.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था, जिसकी तुलना में यह आज बढ़त के साथ 383.30 पर खुला, जो कि इसका पिछले 52 हफ्तों की अवधि का उच्च स्तर भी है और करीब 1.30 बजे भी यह बिना बदलाव के इसी स्तर पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख