शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोल इंडिया (Coal India) की सहायक कंपनी वापस खरीदेगी शेयर

कोल इंडिया (Coal India) की सहायक कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स के निदेशक मंडल ने इसे शेयरों की वापस खरीद (बायबैक) की मंजूरी दे दी है।

इसके बाद कंपनी 8,46,359 पूर्ण चुकता इक्विटी शेयरों को, जिनका अंकित 1,000 रुपये प्रति शेयर है, कंपनी के सदस्यों से 14,180.57 रुपये प्रति शेयर नकद मूल्य देकर वापस खरीदेगी। ये 8,46,359 शेयर कंपनी की कुल इक्विटी पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर पूँजी के 25% हैं। कंपनी इन शेयरों की वापस खरीद अधिकतम 1,200.19 करोड़ रुपये में करेगी।
बीएसई में कोल इंडिया का शेयर मंगलवार के 308.65 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 309.00 रुपये पर खुला है। साथ ही पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 447.25 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 272.05 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 15 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख