शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गोदरेज प्रोपर्टीज (Godrej Properties) करेगी 100 एकड़ जमीन का विकास

गोदरेज प्रोपर्टीज (Godrej Properties) बैंगलोर में 100 एकड़ जमीन का विकास करेगी।

कंपनी इस भूमि का विकास गोदरेज एग्रोवेट के साथ एक साझे उद्यम के अंतर्गत करेगी। यह दोनों ही कंपनियाँ गोदरेज इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनियाँ हैं। वर्तमान में गोदरेज प्रोपर्टीज 12 शहरों में आवासीय, वाणिज्यिक और टाउनशिप परियोजनाओं की लगभग 12 करोड़ वर्ग फुट भूमि पर काम कर रही है।
बीएसई में गोदरेज प्रोपर्टीज का शेयर मंगलवार के 325.70 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 328.10 रुपये पर खुला है। करीब पौने 12 बजे कंपनी के शेयर में 8.40 रुपये या 2.58% की बढ़त के साथ 334.10 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 374.50 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 238.80 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 15 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख