शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) कर सकेगा 5 बैंको का विलय

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) को 5 बैंको के विलय के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है।

इस मंजूरी के मिलने से एसबीआई अब पाँच सहायक बैंकों स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर ऐंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर और स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद के साथ ही सरकार द्वारा स्थापित भारतीय महिला बैंक का अपने साथ विलय कर सकेगा। इन पाँचों बैंको की शुद्ध संपत्ति 90 लाख करोड़ रुपये और इनमें कार्यरत कर्मियों की संख्या करीब 70 हजार है। इस विलय प्रक्रिया के बाद एसबीआई विश्व के 50 बड़े बैंकों में शामिल होने वाला पहला भारतीय बैंक बन जायेगा।
बीएसई में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शेयर बुधवार के 215.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज थोड़ी सी बढ़त के साथ 216.20 रुपये पर खुला और 218.50 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा है। पिछले 52 हफ्तों में बैंक का शेयर 291.85 रुपये तक चढ़ा और 148.30 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। करीब पौने 12 बजे बैंक के शेयर में 1.55 रुपये (0.72%) की गिरावट के साथ 214.10 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 16 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख