शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमईपी इन्फ्रास्ट्रक्चर (MEP Infrastructure) को साझेदारी में मिला ठेका, शेयर में बढ़त

बीएसई में एमईपी इन्फ्रास्ट्रक्चर के शेयर में शुक्रवार सुबह से ही तेजी देखी जा रही है।

कंपनी को सेंजोस इंडिया इन्फ्रास्ट्रक्चर ऐंड कंस्ट्रक्शन (Sanjose India Infrastructure & construction) के साथ साझेदारी में गुजरात में सड़क निर्माण के लिए 586.96 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। कंपनी को यह ठेका हाईब्रिड वार्षिकी मोड पर मिला है। बीएसई में एमईपी इन्फ्रास्ट्रक्चर के शेयर में शुक्रवार सुबह से ही तेजी देखी जा रही है। यह शेयर आज बढ़त के साथ 37.50 रुपये पर खुला। पूर्वाह्न करीब 10.55 बजे कंपनी के शेयर 1.25 रुपये या 3.40% की बढ़त के साथ 38 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन,17 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!