शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूको बैंक (UCO Bank) को मिली निदेशक मंडल की मंजूरी

यूको बैंक (UCO Bank) ने बीएसई को बताया है कि इसे टीयर I और टीयर II पूँजी बढ़ाने के लिए निदेशक मंडल की मंजूरी मिल गयी है।

बैंक 4,243 करोड़ रुपये की टीयर I पूँजी इक्विटी शेयरों और एटी-1 बॉंडों को तरजीही आधार/कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना/एफपीओ आधार पर जारी कर के जुटायेगा। इसके साथ ही यह 1,500 करोड़ रुपये की टीयर II पूँजी मौजूदा और अगले वित्त वर्ष के दौरान टीयर II बॉंड जारी कर के जुटायेगा।
बीएसई में यूको बैंक का शेयर शुक्रवार को मामूली बढ़त के साथ 39.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में बैंक के शेयर का उच्च स्तर 60.60 रुपये और निचला स्तर 27.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख