शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फ्यूचर मार्केट (Future Market) के शेयर 19.96% उछले

बीएसई में फ्यूचर मार्केट नेटवर्क्स के शेयर में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है।

कंपनी ने ट्रेजर मेनेजमेंट मॉल के साथ शेयर खरीद समझौता किया है। इस समझैते के साथ ही कंपनी ने  नमन मॉल के 100% इक्विटी शेयर को खरीद लिया है। बीएसई में कंपनी के शेयर आज बुधवार को हल्की गिरावट के साथ 22.50 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 27.35 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 22 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 2.45 बजे कंपनी के शेयर में 4.55 रुपये या 19.96% की शानदार बढ़त के साथ 27.35 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 12.11 रुपये का रहा था। वहीं 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 41.60 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 22 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख