शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत सरकार ने की एनटीपीसी (NTPC) के शेयरों की पेशकश

भारत सरकार ने एनटीपीसी (NTPC) के 2,06,13,661 शेयर प्रस्तावित किये हैं।

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने भी इसके लिए अपनी स्वीकृति दे दी है। सरकार ने इन प्रति 10 रुपये वाले इक्विटी शेयरों की प्रति 122 रुपये के मूल्य पर 5% की छूट के साथ प्रति 115.90 रुपये पर पेशकश की है। एनटीपीसी के योग्य कर्मियों को इन शेयरों को आवंटित किया जायेगा।
बीएसई में एनटीपीसी का शेयर बुधवार के 152.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 147.10 रुपये पर खुला। कमजोर शुरुआत के बाद यह अभी तक के कारोबार के दौरान लाल रेखा से नीचे ही रहा है। करीब 1 बजे कंपनी के शेयर में 4.50 रुपये या 2.96% की गिरावट के साथ 147.75 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में एनटीपीसी के शेयर का उच्च स्तर 154.90 रुपये और निचला स्तर 107.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख