शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस कम्युनिकेशन (Reliance Communication) की रेटिंग में सुधार, शेयर 5.35% उछले

रिलायंस कम्युनिकेशन ने बीएसई को जानकारी दी है कि इसकी रेटिंग्स में सुधार हुआ है।

कंपनी की रेटिंग्स में यह सुधार भारत की स्वतंत्र क्रेडिट रेटिंग एजेंसी आईसीआरए ने किया है। आईसीआरए ने दीर्घावधि के लिए कंपनी की रेटिंग्स में सुधार करते हुए इसे बीबीबी+ और लघु अवधि के लिए ए2+कर दिया है। बीएसई में रिलायंस कम्युनिकेशन का शेयर बुधवार के 47.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज गुरुवार को मजबूती के साथ 48.50 रुपये पर खुला और 50.10 रुपये तक चढ़ा नीचे की ओर 48.20 रुपये तक फिसला। करीब सवा 2.55 बजे कंपनी के शेयर में 2.55 रुपये या 5.35% की बढ़त के साथ 50.25 रुपये पर चल रहा हैं। (शेयर मंथन, 23 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!