शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विप्रो (Wipro) की सहायक कंपनी ने किया टीएलवी में निवेश

खबरों के अनुसार विप्रो (Wipro) की सहायक कंपनी विप्रो वेंचर्स ने टीएलवी पार्टनर्स में निवेश किया है।

कंपनी ने गोपनीय रकम का निवेश इजराइली कंपनी टीएलवी पार्टनर्स में इसलिए किया है ताकि विप्रो नये स्टार्ट-अप से नयी प्रौद्योगिकियों तक पहुँच सके। विप्रो वेंचर्स की देखरेख विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी के बेटे रिशाद प्रेमजी करते हैं।
बीएसई में शुक्रवार को विप्रो का शेयर पूरे कारोबार के दौरान लाल निशान पर रहने के बाद अंत में 7.60 रुपये या 1.35% की गिरावट के साथ 555.95 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में विप्रो के शेयर का उच्च स्तर 613.00 रुपये और निचला स्तर 508.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख