शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals) ने बाजार में उतारे रसोई उपकरण

खबरों के अनुसार बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals) ने नयी श्रेणी के रसोई उपकरण बाजार में उतारे हैं।

कंपनी ने इन उपकरणों को “प्लैटिनी बाय बजाज” के उत्पाद नाम से बाजार में उतारा है। शुरुआत में यह ई-वाणिज्य मंच अमेजन के जरिये ऑनलाइन उपलब्ध होंगे और बाद में अन्य खुदरा चैनलों पर इनका विस्तार किया जाएगा।
बीएसई में बजाज इलेक्ट्रिकल्स का शेयर शुक्रवार के 245.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मामूली बढ़त के साथ 249.00 रुपये पर खुला है। बढ़त के साथ खुलने के बावजूद करीब 1 बजे बजाज इलेक्ट्रिकल्स का शेयर 1.50 रुपये या 0.61% की गिरावट के साथ 243.50 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 300.00 रुपये और निचला स्तर 155.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!