शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईएफसीआई (IFCI) ने बेचे 2,25,000 इक्विटी शेयर

आईएफसीआई (IFCI) ने एनएसई में 2,25,000 इक्विटी शेयर बेच दिये हैं।

कंपनी ने इन शेयरों को प्रति 3,950 रुपये में बेचा है। आईएफसीआई के निदेशक मंडल ने 29 अप्रैल 2014 को एनएसई में 2.5% हिस्सेदारी बेचने की मंजूरी दी थी, जिसके अनुसार कंपनी ने ये शेयर बेचे हैं। हालांकि अतिरिक्त 3.05% हिस्सेदारी बेचने वाले दूसरे फैसले, जिसकी मंजूरी भी निदेशक मंडल कंपनी को दे चुका है, को कंपनी ने अभी रोक दिया है।
बीएसई में आईएफसीआई का शेयर मामूली बढ़त के साथ 28.30 रुपये पर खुला है। सोमवार को यह 28.05 रुपये पर बंद हुआ था। पिछले 5 दिनों से कंपनी के शेयर में तेजी जारी है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में इसने 29.95 रुपये के उच्च स्तर को छुआ है, जबकि समान अवधि में यह 17.55 रुपये के निचले स्तर तक लुढ़का है। (शेयर मंथन, 05 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!