शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ल्युपिन (Lupin) ने वापस मंगायी 1.7 लाख शीशियाँ, शेयर में गिरावट

अमेरिकी खाद्य और औषधि प्राशासन के प्रवर्तन रिपोर्ट के मुताबिक दवा कंपनी ल्युपिन ने अपनी एक दवा की 1.7 लाख शीशियों को वापस मंगाया है।

कंपनी ने अमेरिका हाइड्रोक्लोरोथियाजिड और लिसिनोप्रिल की 59,520 शीशियों को वर्तमान विनिर्माण अभ्यास से विचलन के कारण वापस मंगाया है। इन दवाओं का उपयोग उच्चरक्तचाप के इलाज के लिए किया जाता है। बीएसई में ल्युपिन के शेयर आज गुरुवार को बढ़त के साथ 1,563 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 1569.10 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 1,551.05 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.50 बजे कंपनी के शेयर 0.60 रुपये या 0.04% की बढ़त के साथ 1,559.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख