शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) शेयरों का किया आवंटन

कोटक महिंद्रा बैंक ने ईएसओपी आबंटन समिति की बैठक में इक्विटी शेयरों का अवंटन किया है।

बैंक ने प्रति शेयर 5 रुपये के 1,88,533 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया। बीएसई में कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर आज मंगलवार को बढ़त के साथ खुले। दिन के कारोबार में यह शेयर 770 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 758.40 रुपये तक फिसला। कारोबार समाप्त होने पर कंपनी के शेयर 0.75 रुपये या 0.10% की गिरावट के साथ 760.20 रुपये पर बंद हुआ। 7 जून 2016 को बैंक का शेयर 778 रुपये तक ऊपर चढ़ा था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। वहीं 29 फरवरी 2016 को यग 586.50 रुपये तक नीचे गया जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। (शेयर मंथन, 12 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख