शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : रुचि सोया, बिड़ला कॉर्प, कैडिला हेल्थकेयर, डीएचएफएल, टाटा मोटर्स और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा

खबरों की वजह से जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें रुचि सोया, बिड़ला कॉर्प, कैडिला हेल्थकेयर, डीएचएफएल, टाटा मोटर्स और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा शामिल हैं।

रुचि सोया : कंपनी के ऋणदाताओं बॉम्बे उच्च न्यायालय के समक्ष समापन याचिका दायर की है।
जीई शिपिंग : जीई शिपिंग ने मध्यम रेंज के उत्पाद टैंकर खरीदने के लिए समझौता किया है।
बिड़ला कॉर्प : बिड़ला कॉर्प एरिक्सन नेटवर्क टेक्नोलॉजी की जेवी बिड़ला एरिक्सन ऑप्टिकल में पूरी हिस्सेदारी कुल 12.46 करोड़ रुपए खरीदने पर विचार कर रहा है।
कैडिला हेल्थकेयर : कैडिला हेल्थकेयर जाइडस फार्मा के साथ मिल कर 1 अगस्त 2016 से अमेरिका में ऐसेकोल एचडी की बिक्री शुरू करेगी।
डाटामैटिक्स ग्लोबल : कंपनी कुल 33 करोड़ रुपये में ल्यूमिना डाटामैटिक्स की शेष 26.88% हिस्सेदारी खरीदेगी।
डीएचएफएल : कंपनी का निदेशक मंडल सालाना आम बैठक के बाद 6,500 करोड़ रुपये के डिबेंचर जारी करने पर विचार करेगा।
आईएफजीएल रीफ्रैक्टरीज : कंपनी ने जेनोवा, इटली में स्थित अपनी शाखा वाणिज्यिक अत्यावश्यकता के कारण बंद कर दी।
जेएसपीएल : जगदीश पात्रा ने उपाध्यक्ष और सचिव पद से इस्तीफा दे दिया है।
टाटा मोटर्स : टाटा मोटर्स 15 जुलाई को गैर परिवर्तनीय डिबेंचरों द्वारा 400 करोड़ रुपये जुटाने पर विचार करेगी।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा : कंपनी प्रतिभूतियाँ जारी कर के 5,000 करोड़ रुपये जुटायेगी। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख