शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऐसे जुटायेगी भारत फाइनेंशियल (Bharat Financial) 600 करोड़ रुपये

खबरों के अनुसार भारत फाइनेंशियल (Bharat Financial) 600 करोड़ रुपये जुटायेगी।

कंपनी तीन निवेशक बैंकों से क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी) द्वारा 600 करोड़ रुपये जुटाने पर बात कर रही है। क्यूआईपी किसी भी सूचीबद्ध कंपनी द्वारा संस्थागत निवेशकों को प्रतिभूतियों की बिक्री को कहते हैं।
बीएसई में भारत फाइनेंशियल का शेयर बुधवार के 759.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को मामूली गिरावट के साथ 751.00 रुपये पर खुला। मामूली कमजोरी के साथ शुरुआत के बाद भारत फाइनेंशियल का शेयर करीब 10 लाल निशान पर पहुँच गया। करीब पौने 1 बजे यह 2.15 रुपये या 1.28% की गिरावट के साथ 757.05 रुपये पर है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में भारत फाइनेंशियल का शेयर 788.85 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 369.45 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 14 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!