शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लक्ष्मी विलास बैंक (Lakshmi Vilas Bank) बेचेगा हिस्सेदारी

खबरों के अनुसार लक्ष्मी विलास बैंक (Lakshmi Vilas Bank) अपनी 25% हिस्सेदारी बेचेगा।

बैंक की 25% हिस्सेदारी का मूल्य लगभग 400-500 करोड़ रुपये है। इस बिकवाली के लिए बैंक ने निजी इक्विटी कंपनियों से संपर्क साधा है।
बीएसई में लक्ष्मी विलास बैंक का शेयर गुरुवार के 106.90 रुपये बंद स्तर की तुलना में आज हल्की बढ़त के साथ 107.60 रुपये पर खुला और 113.20 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा, जो कि बैंक का पिछले 52 हफ्तों की अवधि का उच्च स्तर भी है। कारोबार के अंत में लक्ष्मी विलास बैंक का शेयर 3.95 रुपये या 3.70% की मजबूती के साथ 110.85 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 15 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!