शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मैजेस्टिक रिसर्च (Majestic Research) ने किया समझौता

मैजेस्टिक रिसर्च (Majestic Research) ने बीएसई को बताया है कि कंपनी ने क्योरफिट के साथ समझौता किया है।

कंपनी ने क्योरफिट के साथ रणनीतिक बाजार रिसर्च समझौता किया है। मैजेस्टिक रिसर्च द्वारा की गयी रिसर्च क्योरफिट के व्यापार के लिए काफी कारगर होंगी। यह समझौता एक साल के लिए है जिसके तहत मैजेस्टिक रिसर्च द्वारा देश भर में कई सर्वे किये जायेंगे।
बीएसई में मैजेस्टिक रिसर्च का शेयर शुक्रवार के 132.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 140.00 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 12 बजे मैजेस्टिक रिसर्च का शेयर 8.00 रुपये या 6.06% की मजबूती के साथ 140.00 रुपये पर ही चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में मैजेस्टिक रिसर्च के शेयर का उच्च स्तर भी 140.00 रुपये और निचला स्तर 14.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!