शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो इसलिए चाहिए बॉश (Bosch) को शेयरधारकों की मंजूरी

बॉश (Bosch) अपने शेयरधारकों की मंजूरी लेना चाहती है।

कंपनी 2,020 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की वापस खरीद के लिए यह मंजूरी लेना चाहती है। आज बीएसई में बॉश का शेयर शुरुआती कारोबार से ही बहुत अच्छी स्थिति में था, मगर इसने आज कारोबार के आखरी 20-25 मिनटों में आयी गिरावट से अपनी चमक खो दी।
बीएसई में बॉश का शेयर शुक्रवार के 24,286.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 24,870.00 रुपये पर खुला, जो कि आज इसका उच्च स्तर भी रहा। कारोबार के अंत में बॉश का शेयर 22.70 रुपये या 0.09% की मामूली बढ़त के साथ 24,309.00 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में बॉश के शेयर का उच्च स्तर 26,701.00 रुपये और निचला स्तर 15,752.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!