शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) की सहायक कंपनी ने खरीदे शेयर

फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) की सहायक कंपनी फोर्टिस केंसर केयर ने एक कंपनी के 98,972 इक्विटी शेयर खरीदे हैं।

कंपनी ने ललिता हेल्थकेयर के इन शेयरों के जरिये उसकी अतिरिक्त 12.2% हिस्सेदारी खरीद ली है। इसके बाद फोर्टिस केंसर केयर की ललिता हेल्थकेयर में हिस्सेदारी बढ़ कर 79.43% हो गयी है।
बीएसई में फोर्टिस हेल्थकेयर का शेयर बुधवार के 189.80 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 191.95 रुपये पर खुला है। करीब 11 बजे 2.00 रुपये या 1.05% की गिरावट के साथ फोर्टिस हेल्थकेयर का शेयर 187.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!