शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईनॉक्स विंड (Inox Wind) की रेटिंग्स में गिरावट

आईनॉक्स विंड की रेटिंग्स में गिरावट आयी है।

कंपनी की रेटिंग्स में संशोधन क्रिसिल ने किया है। क्रिसिल ने दीर्धकालिक अवधि के लिए एए- और अल्पावधि के लिए ए+ रेटिंग्स दी है। क्रिसिल ने कंपनी के ऑउटलुक की समीक्षा करते हुए स्टेबल से नेगेटिव कर दिया है। बीएसई में आईनॉक्स के शेयर में आज सुबह से ही गिरावट देखने को मिल रही है। यह शेयर आज हल्की कमजोरी के साथ 208.65 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 211.90 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 204.10 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे कंपनी के शेयर 4.40 रुपये या 2.11% की गिरावट के साथ 204.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!