शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रैमको सिस्टम्स (Ramco Systems) को मिला ठेका, शेयर 3.65% चढ़े

ठेका मिलने की खबर के बाद से रैमको सिस्टम्स के शेयर में बढ़त है।

 कंपनी ने बीएसई को सूचित किया है कि कंपनी की सहायक कंपनी रामको सिस्टम्स कॉर्पोरेशन युएसए को अपने एविएशन एमआरओ सॉफ्टवेयर सॉल्युशन्स के लिए 60 लाख युएस डॉलर का ऑर्डर मिला है। जिसके तहत दुनिया में 300 से अधिक एयरलाइनों के लिए डिजाईन, मैन्युफेक्चरर्स, विकास और कॉमर्शियल एविएशन प्रोडक्ट्स में 200अग्रणी फोर्च्युन एयरोस्पेस कंपनियों को सुविधा दी जाएगी। बीएसई में रैमको सिस्टम्स के शेयर आज शुक्रवार को गिरावट के साथ 518 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 11.25 बजे कंपनी के शेयर 19 रुपये या 3.65% की तेजी के साथ 539 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!