शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इस नये क्षेत्र में शुरुआत करेगी नेस्ले इंडिया (Nestle India)

खबरों के अनुसार नेस्ले इंडिया (Nestle India) एक नये व्यापार में शुरुआत करेगी।

कंपनी बच्चों के लिए अनाज संबंधी नाश्ते के उत्पाद में अपनी शुरुआत करेगी, जिसका वर्तमान कुल बाजार लगभग 1,300 करोड़ रुपये है। आज नेस्ले इंडिया के शेयर भाव में गिरावट आयी है।
बीएसई में नेस्ले इंडिया का शेयर मंगलवार के 6,771.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 6,785.00 रुपये पर खुला और 6,806.05 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 1 बजे कंपनी का शेयर 45.00 रुपये या 0.66% की कमजोरी के साथ 6,726.90 रुपये पर चल रहा है। साथ ही पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 7,390.00 रुपये और निचला स्तर 4,990.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!