शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals) का तिमाही लाभ 21.25% घटा

वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals) के लाभ में 21.25% की गिरावट आयी है।

हालांकि कंपनी की आमदनी में 12.18% की बढ़त हुई है। कंपनी का लाभ 87.51 करोड़ रुपये के मुकाबले घट कर 72.17 करोड़ रुपये और आमदनी 1311 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1470.73 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में अपोलो हॉस्पिटल्स का शेयर आज बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था, मगर कंपनी के नतीजे घोषित होने से इसमें गिरावट आयी। कंपनी का शेयर बुधवार के 1,348.85 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 1,355.00 रुपये पर खुला और 1,371.90 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। अंत में यह 8.85 रुपये या 0.66% की मामूली बढ़त के साथ 1,357.70 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन