शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) को मिला 350 करोड़ रुपये का ठेका

दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) ने बीएसई को सूचित किया है कि कंपनी को 350.01 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से आंध्र प्रदेश में इप्पुरपालेम-ओंगोल सेक्शन नेशनल हाइवे 214ए के पुनर्वसन और उन्नयन के लिए मिला है। इस ठेके की मियाद 24 माह की है।
बीएसई में दिलीप बिल्डकॉन का शेयर मंगलवार के 235.75 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 241.75 रुपये पर खुला है। करीब 11 बजे कंपनी का शेयर 4.25 रुपये या 1.80% की बढ़त के साथ 240.00 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर ऊपर की ओर 258.80 रुपये तक चढ़ा और नीचे की ओर 215.40 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!