शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) बंद करेगी ब्रू वर्ल्ड कैफे चेन

खबरों के अनुसार हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) ने घोषणा की है कि कंपनी अपनी ब्रू वर्ल्ड कैफे चेन बंद कर रही है।

उपभोक्ता के लिए पैक की गई वस्तुओं की बिक्री के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर अपनी इस सेवा को शुरू करने के 5 साल बंद कर रही है। इस समय मुंबई में 7 ब्रू वर्ल्ड कैफे हैं। इस सेवा के जरिये ही ब्रू कॉफी को देश भर में भी पहचान मिली है। एक अंग्रेजी दैनिक के अनुसार पिछले 12-18 महीनों में पिज्जा हट, कोस्टा कॉफी, केएफसी, बरिस्ता और मैकडॉनल्ड्स सभी ने अपने संचालन में कटौती की है।
इस खबर से हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में आज मामूली गिरावट आयी है। बीएसई में हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर सोमवार के 892.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 895.00 रुपये पर खुला है। करीब पौने 10 बजे कंपनी का शेयर 1.65 रुपये या 0.18% की कमजोरी के साथ 891.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!