शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो एडवांस्ड एंजाइम (Advanced Enzyme) ने जेसी बायोटेक के साथ इसलिए किया करार

एडवांस्ड एंजाइम टेक्नोलॉजीज ने जेसी बायोटेक के साथ करार किया है।

कंपनी ने एपीआई निर्माता जेसी बायोटेक में 70% हिस्सेदारी खरीदने के लिए 50 करोड़ रुपये का करार किया है। इस प्रस्ताव को एडवांस्ड एंजाइम के निदेशक मंडल से मंजूरी मिल गयी है। बीएसई में एडवांस्ड एंजाइम टेक्नोलॉजीज के शेयर आज शुक्रवार को शानदार बढ़त के साथ 2,055 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 2,169.50 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 2,054.35 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 2 बजे कंपनी के शेयर 128 रुपये या 6.32% की उछला के साथ 2,154.30 रुपये पर चल रहा है। 25 अक्टूबर 2016 को यह शेयर 2,377 रुपये तक चढ़ा था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। 2 अगस्त 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 1,161 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 28 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!