शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) को इसलिए मिली रिजर्व बैंक की मंजूरी

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मंजूरी मिल गयी है।

भारत के निजी क्षेत्र के चौथे सबसे बड़े बैंक को आरबीआई से दुबई इटंरनेशनल फाइनेंशियल सेंटर में अपनी प्रथम विदेशी ब्रांच खोलने के लिए मंजूरी प्राप्त हुई है। बैंक को अभी ब्रांच की स्थापना के लिए दुबई वित्तीय सेवा प्राधिकरण की मंजूरी लेनी होगी।
बीएसई में कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर शुक्रवार को 5.55 रुपये या 0.68% की कमजोरी के साथ 814.45 रुपये पर बंद हुआ। साथ ही पिछले 52 हफ्तों में बैंक के शेयर का उच्च स्तर 833.40 रुपये और निचला स्तर 586.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख