शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ल्युपिन (Lupin) की आवंटन समिति ने लिया बड़ा फैसला

आज ल्युपिन (Lupin) के निदेशकों की आवंटन समिति की बैठक हुई।

इस बैठक में 2 रुपये प्रति वाले 94,119 पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर आवंटित किये गये। इसके साथ ही कंपनी की निर्गत और चुकता पूँजी बढ़ कर 90,26,74,272 हो गयी है।
बीएसई में ल्युपिन का शेयर सोमवार के 1,398.25 रुपये के बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 1,405.00 रुपये पर खुला और 1,415 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। एक दायरे में हरे निशान पर ही कारोबार करता हुआ करीब पौने 3 बजे ल्युपिन का शेयर 13.85 रुपये या 0.99% की बढ़त के साथ 1,412.00 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 1,911.55 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 1,294.05 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 22 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!