शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : टाटा स्टील, ऑयल इंडिया, सुजलॉन एनर्जी, सन फार्मा और आइडिया सेल्युलर

खबरों के कारण मंगलवार के कारोबार में जो शेयर नजर में रहेंगे उनमें टाटा स्टील, ऑयल इंडिया, सुजलॉन एनर्जी, सन फार्मा और आइडिया सेल्युलर शामिल हैं।

महानगर गैस : कंपनी का तिमाही लाभ 40.8% की बढ़त के साथ 102.2 करोड़ रुपये रहा।
त्रिवेणी इंजीनियरिंग : कंपनी का तिमाही लाभ सालाना आधार पर 22.2 करोड़ रुपये से बढ़ कर 67.9 करोड़ रुपये रहा।
हिंदुस्तान कंपोजिट : हिंदुस्तान कंपोजिट का तिमाही लाभ 31.9% की गिरावट के साथ 10.9 करोड़ रुपये रह गया।
टाटा स्टील : कंपनी अपना यूके स्पेशियलिटी स्टील कारोबार बेचेगी।
आइडिया सेल्युलर : कंपनी ने अपनी हिस्सेदारी बेचने की योजना को रद्द कर दिया है।
सन फार्मा : सन फार्मा ने अमेरिका में अपना पहला नेत्र उत्पाद बाजार में उतारा है।
शिल्पा मेडिकेयर : 1 दिसंबर को कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक होगी, जिसमें तरजीही आधार पर इक्विटी या परिवर्तनीय प्रतिभूतियों के मुद्दे पर विचार किया जायेगा।
ऑयल इंडिया : कंपनी का तिमाही लाभ 706 करोड़ रुपये से घट कर 580 करोड़ रुपये रह गया।
सुजलॉन एनर्जी : सुजलॉन एनर्जी को 50.40 विंड ऊर्जा परियोजना का ठेका मिला है। (शेयर मंथन, 29 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!