शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईडीएफसी (IDFC) को हुआ घाटा, शेयर टूटा

आईडीएफसी (IDFC) को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 44.77 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।

इसके मुकाबले पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में इसे 3.56 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। हालाँकि इस दौरान कंपनी की कुल आय 11.56 करोड़ रुपये से 31.57% बढ़ कर 15.21 करोड़ रुपये रही। कंपनी को हुए घाटे का नकारात्मक असर इसके शेयर पर भी पड़ा।
आईडीएफसी का शेयर बीएसई में सोमवार के 56.60 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 56.50 रुपये पर खुला और इसका रुख भी नीचे की ओर रहा है। करीब 3 बजे आईडीएफसी के शेयर में 1.45 रुपये या 2.56% की गिरावट के साथ 55.15 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!