शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डिश टीवी ने जीडीआर से जुटाये 10 करोड़ डॉलर

DishTVडीटीएच सेवा देने वाली प्रमुख कंपनी डिश टीवी ने 39.80 रुपये प्रति शेयर के भाव जीडीआर इश्यू के जरिये 10 करोड़ डॉलर जुटाये हैं।

कंपनी ने 854.5 डॉलर प्रति जीडीआर की दर पर 117,035 जीडीआर जारी किये हैं। इनमें से हर जीडीआर कंपनी के 1,000 इक्विटी शेयरों के बराबर होगा। इस तरह कंपनी की कुल इक्विटी में 117,035,000 नये शेयर जुड़ेंगे। इस जीडीआर इश्यू में 854.5 डॉलर प्रति जीडीआर के आधार पर इश्यू भाव 39.80 रुपये प्रति शेयर का है।

Dish TV Shahrukh Khanइस इश्यू में अपोलो मैनेजमेंट ने डिश टीवी के शेयर खरीदे हैं। अपोलो मैनेजमेंट अंतरराष्ट्रीय प्राइवेट इक्विटी निवेशक है। इस नये निवेश के साथ डिश टीवी की बढ़ी हुई इक्विटी में अपोलो मैनेजमेंट की हिस्सेदारी 11% हो जायेगी। इस बारे में डिश टीवी और अपोलो के बीच समझौता हो गया है। इश्यू की औपचारिकताएँ 30 नवंबर तक पूरी होने की उम्मीद है।

डिश टीवी का कहना है कि इस नये निवेश के साथ अब वह ज्यादा आक्रामक ढंग से ग्राहक जुटाने की रणनीति पर काम कर सकेगी। कंपनी के एमडी जवाहर गोयल का कहना है कि "अपोलो के नये निवेश के साथ डिश टीवी बाजार में अपनी अग्रणी स्थिति को और मजबूत कर सकेगी और महत्वाकांक्षी ढंग से अपने कारोबार को आगे बढ़ायेगी।" उनके मुताबिक, "अपोलो तेजी से बढ़ते से व्यवसायों में, खास कर मीडिया क्षेत्र में निवेश करती रही है। डिश टीवी में अपोलो की दिलचस्पी साफ तौर पर यह दिखाती है कि बाजार में कंपनी की स्थिति, इसकी कारोबारी रणनीति और अब तक मिली सफलता निवेशकों के लिए आकर्षक है।"

आज सुबह डिश टीवी का शेयर मजबूत दिख रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में 41.95 रुपये तक उछलने के बाद करीब 12.15 बजे यह 0.75 रुपये (1.86%) की बढ़त के साथ 41.10 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 23 नवंबर 2009)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख