शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stock to Watch) : रिलायंस इन्फ्रा, रिलायंस कैपिटल, एबीजी शिपयार्ड, आईडीबीआई बैंक और आईसीआईसीआई बैंक

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें रिलायंस इन्फ्रा, रिलायंस कैपिटल, एबीजी शिपयार्ड, आईडीबीआई बैंक और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं।

रिलायंस इन्फ्रा - कंपनी के निदेशक मंडल ने 2,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी।
रिलायंस कैपिटल - कंपनी को सामान्य इंश्योरेंस व्यापार हिस्सेदारी में विदेशी कंपनियों से भारी मात्रा में ब्याज प्राप्त हुआ है।
एबीजी शिपयार्ड - लेनदारों ने इसकी हिस्सेदारी खरीदने में दिलचस्पी दिखायी है।
नोसिल - कंपनी नवी मुम्बई और दहेज संयंत्रों की क्षमता का विस्तार करेगी।
टेक्नो इलेक्ट्रिक - टेक्नो इलेक्ट्रिक 17 से 31 मार्च तक शेयरों की वापस खरीद करेगी।
आईडीबीआई बैंक - क्रिसिल ने इसकी रेटिंग एए से घटा कर एए- कर दी है।
केपीआर मिल्स - कंपनी ने अत्याधुनिक प्रसंस्करण इकाई II में संचालन शुरू कर दिया है।
कंटेनर कॉर्पोरेशन - सरकार ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 55.35% तक घटा ली है।
गुजरात इंडस्ट्रीज - गुजरात इंडस्ट्रीज कुछड़ी पवन फार्म का संचालन शुरू कर दिया है।
आईसीआईसीआई बैंक - बैंक ने शाश्वत बॉन्ड बिक्री द्वारा 3,425 करोड़ रुपये जुटाये हैं। (शेयर मंथन, 17 मार्च 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!