शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटालिक्स (Tata Metaliks) के मुनाफे और आमदनी में बढ़त

सालाना आधार पर टाटा मोटालिक्स (Tata Metaliks) के चौथी तिमाही के मुनाफे और आमदनी में वृद्धि हुई है।

कंपनी का मुनाफा 38.4 करोड़ रुपये से 5.2% बढ़ कर 40.4करोड़ रुपये और कुल आमदनी 379.9 करोड़ रुपये से 9.2% अधिक 415 करोड़ रुपये रही। हालाँकि कंपनी का एबिटा मार्जिन 19.6% से घट कर 18.1% रह गया।
बीएसई में टाटा मोटालिक्स का शेयर 667.05 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट इसी पर खुला है। करीब पौने 12 बजे यह 10.55 रुपये या 1.58% की मजबूती के साथ 677.60 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 अप्रैल 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!