शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केईआई इंडस्ट्रीज (KEI Industries) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का उच्च स्तर

आज 52 हफ्तों का उच्च स्तर छूने के बाद केईआई इंडस्ट्रीज (KEI Industries) के शेयर में कमजोरी आयी।

वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही की तुलना में वित्त वर्ष 2016-17 की समान अवधि में केईआई इंडस्ट्रीज के लाभ में 57.7% की बढ़त हुई है। कंपनी की आमदनी में भी 12.5% की बढ़त हुई। कंपनी का लाभ 62.5 करोड़ रुपये से बढ़ कर 98.3 करोड़ रुपये और आमदनी 2,520.4 करोड़ रुपये से बढ़ कर 2,836.6 करोड़ रुपये हो गयी। बेहतर तिमाही वित्ती नतीजों के बाद कंपनी के शेयर ने 52 हफ्तों का उच्च स्तर छुआ, मगर फिर इसमें गिरावट आयी।
बीएसई में केईआई इंडस्ट्रीज का शेयर बुधवार के 234.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 238.00 रुपये पर खुला और 238.25 रुपये के शिखर तक चढ़ा। करीब 11.55 बजे कंपनी का शेयर 6.75 रुपये या 2.88% की कमजोरी के साथ 227.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!