शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सन फार्मा (Sun Pharma) ने कमाया 1,223 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा

भारतीय बहुराष्ट्रीय दवा कंपनी सन फार्मा (Sun Pharma) ने जनवरी-मार्च 2017 की तिमाही में 1,223 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया।

हालाँकि यह पिछले साल की समान तिमाही में कमाये गये मुनाफे के मुकाबले 14% कम रहा। वहीं सन फार्मा के शुद्ध लाभ मार्जिन में भी 18% की गिरावट आयी। कंपनी की तिमाही आमदनी 8% गिर कर 6,825 करोड़ रुपये रही। मार्च में समाप्त हुई तिमाही में सन फार्मा का एबिटा 1,236 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 18.1% रहा।
शुक्रवार को बीएसई में सन फार्मा का शेयर 23.25 रुपये या 3.93% की गिरावट के साथ 568.55 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 854.50 रुपये और निचला स्तर 564.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 27 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!