शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो रेमंड (Raymond) इसलिए करेगी 1,400 करोड़ रुपये का निवेश

भारतीय ब्रांडेड कपड़े और फैशन रिटेलर कंपनी रेमंड (Raymond) अपने महाराष्ट्र में स्थित संयंत्र में 1,400 करोड़ रुपये निवेश करेगी।

8,000 लोगों को रोजगार देने वाले इस संयंत्र में कंपनी ने 200 करोड़ रुपये का शुरुआती निवेश कर दिया है। इकाई के पहले चरण में रेमंड इसमें अन्य कपड़ों के अलावा लिनेन और डेनिम की शर्टों का उत्पादन करेगी।
बीएसई में रेमंड का शेयर मंगलवार के 699.25 रुपये के बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 721.00 रुपये पर खुला है। करीब 11 बजे यह 14.25 रुपये या 2.04% की बढ़त के साथ 713.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 28 जून 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!