शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पेट्रॉन इंजीनियरिंग (Petron Engineering) को मिला ठेका

पेट्रॉन इंजीनियरिंग (Petron Engineering) को 60 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका प्रमुख सीमेंट उत्पादन कंपनी जेएसडब्ल्यू सीमेंट से ओडिशा के जजपुर में 1.2 एमटीपीए सीमेंट ग्रिंडिंग प्लांट के सिविल और स्ट्रक्चरल काम के लिए प्राप्त हुआ है। बीएसई में पेट्रॉन इंजीनियरिंग का शेयर 130.45 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 130.80 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 133.95 रुपये तक चढ़ा। करीब 2.30 बजे पेट्रॉन इंजीनियरिंग में 1.40 रुपये या 1.07% की गिरावट के साथ 129.05 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 21 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!