शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन (Rural Electrification) देगी 14,000 करोड़ रुपये का ऋण

रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन (Rural Electrification) एनटीपीसी की इकाई पतरातू विद्युत उत्पादन निगम को 14,000 करोड़ रुपये का ऋण देगी।

कंपनी पतरातू विद्युत को झारखंड में 2,400 मेगावाट तापीय उर्जा संयंत्र की स्थापना के लिए यह ऋण मुहैया करेगी, जिसके लिए दोनों कंपनियों ने करार किया है। पतरातू विद्युत उत्पादन निगम एनटीपीसी की 74% हिस्सेदारी वाली सहायक कंपनी है। इस बीच रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन के शेयर में आज थोड़ी उठापटक दिख रही है। बीएसई में रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन का शेयर 155.15 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 154.00 रुपये पर खुला है। करीब 11 बजे यह 0.30 रुपये या 0.19% की बढ़ोतरी के साथ 155.50 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!