शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : श्रेई इन्फ्रा, एनटीपीसी, जेट एयरवेज, स्वराज इंजंस और विप्रो

खबरों के कारण जिन शेयरों पर आज नजर रहेगी उनमें श्रेई इन्फ्रा, एनटीपीसी, जेट एयरवेज, स्वराज इंजंस और विप्रो शामिल हैं।

श्रेई इन्फ्रा - इकाई श्रेई इक्विपमेंट ने सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया।
एनटीपीसी - कंपनी चार्जिंग स्टेशन व्यापार पर ध्यान लगा रही है।
एडीएफ फूड्स - कंपनी का तिमाही मुनाफा 91% बढ़त के साथ 5.9 करोड़ रुपये रहा।
आरपीपी इन्फ्रा - आरपीपी इन्फ्रा का शुद्ध तिमाही लाभ 10% बढ़ कर 6.6 करोड़ रुपये रहा।
स्वराज इंजंस - कंपनी ने बायबैक की कीमत 2,400 रुपये प्रति शेयर तय की जो मंगलवार के बंद भाव से 20% है।
जीनस पावर - कंपनी को ऊर्जा दक्षता सेवा से 453 करोड़ रुपये का ठेका मिला।
टेक्नोफैब इंजीनियरिंग - टेक्नोफैब इंजीनियरिंग को एशियाई विकास बैंक से 281 करोड़ रुपये का ठेका मिला।
जेट एयरवेज - जेट एयरवेज-केएलएम भारत में कोड साझा भागीदारी का विस्तार करेंगी।
विप्रो - विप्रो आज शेयरों की वापस खरीद शुरू करेगी। (शेयर मंथन, 29 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!