शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) की सहायक कंपनी को मिली यूएसएफडीए की मंजूरी

कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) के शेयर में आज करीब 2.50% की मजबूती आयी है।

दरअसल कैडिला हेलेथकेयर की अमेरिका में स्थित सहायक कंपनी जायडस फार्मा को अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए ने निफेडिपाइन एक्सटेंडेड रिलीज टैबलेट को बेचने के लिए हरी झंडी दिखा दी है। यह दवा उच्च रक्त चाप और एनजाइना (सीने का दर्द) के इलाज में इस्तेमाल की जाती है।
उधर बीएसई में कैडिला हेल्थकेयर का शेयर 420.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 418.50 रुपये पर खुल कर 434.30 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। 2.30 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 10.00 रुपये या 2.38% की मजबूती के साथ 430.00 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 21 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन