शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जी लर्न (Zee Learn) ने किये शेयर आवंटित

जी लर्न (Zee Learn) ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

कंपनी ने विभिन्न दामों पर जीएलएल कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत 1 रुपये मूल कीमत के 3,57,747 इक्विटी शेयर आवंटित किये। इससे जी लर्न की चुकता शेयर पूँजी 32,48,81,650 रुपये से बढ़ कर 32,52,39,397 रुपये हो गयी है।
बीएसई में जी लर्न का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट 45.60 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 46.30 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में जी लर्न का शेयर 0.35 रुपये या 0.77% की कमजोरी के साथ 45.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 22 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!