शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मैकनली भारत (Mcnally Bharat) का शेयर ऊपरी सर्किट पर

प्रमुख इंजीनियरिंग कंपनियों में से एक मैकनली भारत (Mcnally Bharat) का शेयर आज ऊपरी सर्किट पर पुहँच गया है।

दरअसल कंपनी को वेदांत (Vedanta) से 60 टीपीएच ग्रीन ऐनोड संयंत्र के ईपीसी तथा ढाँचागत और निर्माण कार्य के लिए 133.50 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। इसी खबर से बीएसई के टी ग्रुप की कंपनी के शेयर में मजबूती आयी है।
इसके बाद बीएसई में मंगलवार के 59.85 रुपये के बंद भाव के मुकाबले मैकनली भारत के शेयर ने आज 60.00 रुपये पर शुरुआत की। सत्र के मध्य में 62.80 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 3 बजे कंपनी के शेयरों में 2.95 रुपये या 4.93% की तेजी के साथ 62.80 रुपये के भाव पर ही कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 27 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख