शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचएसआईएल (HSIL) ने बाजार में उतारा नया उत्पाद

एचएसआईएल (HSIL) ने घरेलू बाजार में एक नया उत्पाद उतारा है।

एचएसआईएल ने युपीवीसी और सीपीवीसी प्लम्बिंग पाइप्स श्रेणी में ट्रुफलो (TRUFLO) नामक पाइप उत्पाद लाँच किया है, जिसका उत्पादन तेलंगाना में स्थित कंपनी के नये संयंत्र में किया जायेगा। उधर बीएसई में एचएसआईएल का शेयर 487.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 496.05 रुपये पर खुला। हरे निशान में खुलने के बाद शुरुआती कारोबार से ही इसमें गिरावट का रुख देखने को मिला। 485.15 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद अंत में एचएसआईएल का शेयर 0.70 रुपये या 0.14% की मामूली गिरावट के साथ 487.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!