शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शानदार रहे मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) के तिमाही नतीजे

वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) का शुद्ध लाभ 66.14% अधिक रहा।

कंपनी को 89.11 करोड़ रुपये की तुलना में 148.05 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। साथ ही इसकी शुद्ध आमदनी भी 423.52 करोड़ रुपये से 72.04% बढ़ कर 728.63 करोड़ रुपये रही। हालाँकि बेहतर वित्तीय नतीजों का कंपनी के शेयर पर कोई असर नहीं पड़ा। बीएसई में मोतीलाल ओसवाल का शेयर 1,469.75 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 1,500 रुपये पर खुला और सवा 11 बजे के करीब भारी गिरावट के साथ 1,404.90 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 3 बजे कंपनी के शेयरों में 44.40 रुपये या 3.02% की गिरावट के साथ 1,425.35 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 24 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!