शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infrastructure) को मिला 3,647 करोड़ रुपये का ठेका

रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infrastructure) को 3,647 करोड़ रुपये का ईपीसी ठेका मिला है।

कंपनी को तमिलनाडु जनरेशन ऐंड डिस्ट्रिब्युशन ने राज्य के रामानाथपुरम जिले में स्थित अपनी 2X800 मेगावाट वाली कोयला आधारित उप्पुर थर्मल विद्युत परियोजना हेतू बैलेंस ऑफ प्लांट पैकेज और संबंधित सिविल कार्यों के लिए ठेका दिया है। इस परियोजना को 36 महीनों के अंदर शुरू किया जाना है। बता दें कि इस परियोजना को हासिल करने की दौड़ में रिलायंस इन्फ्रा के अलावा बीएचईएल, लार्सन ऐंड टुब्रो, टाटा प्रोजेक्ट्स और बीजीआर भी शामिल थीं।
उधर बीएसई में रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर का शेयर 443.65 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 442.00 रुपये पर खुला। आज इसमें लाल रेखा के आस-पास ही काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। करीब 1.40 बजे कंपनी के शेयरों में 2.00 रुपये या 0.45% की बढ़त के साथ 445.65 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 22 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!