शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) जल्द दे सकती है फोर्ड (Ford) से हुए करार को अंतिम रूप

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) और फोर्ड इंडिया (Ford India) 6 महीने पहले हुए एक करार को अगले कुछ दिनों में अंतिम रूप दे सकती हैं।

खबर है कि हफ्ते-10 दिन में इस संबंध में कार निर्माता कंपनियों की ओर से इस संबंध में कोई घोषणा हो सकती है। करार के पहले चरण में दोनों कंपनियों के वाहन आर्किटेक्चर, इलेक्ट्रिक पावरट्रेन, समान स्रोत और वितरण नेटवर्क का आदान-प्रदान करने की संभावना है।
दूसरी तरफ महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 741.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 746.95 रुपये पर खुला है। बाजार में हल्की गिरावट के साथ ही सुबह 9.50 के आस-पास महिंद्रा के शेयरों में 0.75 रुपये या 0.10% की बेहद हल्की कमजोरी के साथ 740.80 रुपये पर लेन-देन जारी है। (शेयर मंथन, 19 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!